आंध्र प्रदेश: प्रेमी के खेत में मृत मिली फार्मेसी की छात्रा, परिवार ने लगाया रेप-हत्या का आरोप

 आंध्र प्रदेश के नए सत्य साईं जिले के पेनुकोंडा कस्बे में फार्मेसी में स्नातक कर रही छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है.




अमरावती. आंध्र प्रदेश के नए सत्य साईं जिले के पेनुकोंडा कस्बे में शुक्रवार को फार्मेसी में स्नातक कर रही छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाने से तनाव पैदा हो गया. परिवार ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है. 


पेनुकोंडा अस्पताल के डॉक्टरों ने शव का परीक्षण करने के बाद कहा कि पोस्टमॉर्टम में बलात्कार या हत्या का कोई निशान नहीं मिला है. हालांकि, यौन हमले को लेकर आगे की जांच के लिये पीड़िता के नमूनों को फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं.


धर्मावरम अनुमंडल पुलिस अधिकारी रमाकांत के मुताबिक पीड़िता का शव बृहस्पतिवार को उसके प्रेमी सादिक बाशा के खेत से मिला था. 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'वे दोनों पिछले तीन वर्षों से प्यार में थे. प्रेमी ने पीड़िता को चार मई को बुलाया और अपने खेत पर ले गया. उन्होंने दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की, जिसके बाद वह खाना लाने के लिए बाहर गया. 

वापस आने पर बाशा ने प्रेमिका को फंदे से लटका हुआ पाया.'पुलिस के मुताबिक उन्होंने लड़की को खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया. 


उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया. अनकापल्ली जिले के एसपी गौतमी साली ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'यह गंभीर यौन उत्पीड़न का मामला था और हमने हमलावर को पकड़ लिया है. लड़की की हालत अब स्थिर है.'

Comments

Popular posts from this blog

Vigor Plex CBD Gummies Surveys: VigorPlex CBD Gummies (Animale CBD) Cost and Aftereffects

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies -Your Lift Sexual conjunction?

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - World's No.1 Tag Remover Formula